स्कूली छात्र पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूली छात्र पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार। शहर के निकट लूणी तहसील के कांकाणी स्थित एक स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य की तलाश की जा रही है।
हमले का टॉप टेन में चयनित अभियुक्त गिरफ्तार
लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि 28 जनवरी को कांकाणी स्कूल के बाहर दो छात्रों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। जिस पर पुलिस में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त रावों का बास कांकाणी निवासी प्रवीण राव को आज गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
