Doordrishti News Logo

मिठाई की दुकान से बालश्रमिक को कराया मुक्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिठाई की दुकान से बालश्रमिक को कराया मुक्त। जिला पूर्व की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने बनाड़ रोड पर एक मिठाई की दुकान में रेड देकर बालश्रमिक को मुक्त करवा संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया। बालक को बाद में मंडोर किशोर गृह में दाखिल करवाया गया।

पुलिस की होटल में रेड: अवैध डोडा पोस्त बरामद केस दर्ज

मानव तस्करी विरोधी यूनिट पूर्व की प्रभारी एसआई सुमन कुमारी ने बनाड़ रोड पर की अरोड़ा स्वीट एण्ड नमकीन पर रेड देकर बाल श्रम कर रहे एक बच्चे को मुक्त करवा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाद में उसे मंडोर किशोर गृह में दाखिल करवाया गया।