कहासुनी के बाद स्कूली छात्र भिड़े, चाकू मारा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कहासुनी के बाद स्कूली छात्र भिड़े,चाकू मारा।शहर में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी और मारपीट हो गई। इसमें दो छात्र घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। चाकू मारने वाले दोनों छात्र घटना के बाद फरार हो गए।
लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के कांकाणी में बुधवार दोपहर एक स्कूल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इनके बीच आपस में बात बढ़ गई और मारपीट-चाकूबाजी हुई। घटना में दो छात्र चाकू लगने से घायल हो गए। घायलों का जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। दोनों घायल छात्र नाबालिग हैं। चाकू मारने वाले दोनों छात्र घटना के बाद फरार हो गए। इनमें एक छात्र नाबालिग है। दूसरे के उम्र की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
1 से 7 फरवरी तक अर्बन हाट में सजेगा अमृता हाट
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जोधपुर के झालामंड के सरकारी स्कूल में भी छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी हुई थी। इसमें छात्र घायल हो गया,जिसे बाद में जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया। आरोपियों को कुछ समय बाद पकड़ा गया था।
