Doordrishti News Logo

रात्रि पर्यटन को मिलेगा नया आयाम 5 जनवरी तक प्रमुख स्थल रहेंगे आधी रात तक खुले

  • शहर विधायक अतुल भंसाली के सानिध्य में हुई बैठक
  • जिला कलक्टर ने दिए समन्वित व्यवस्थाओं के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात्रि पर्यटन को मिलेगा नया आयाम 5 जनवरी तक प्रमुख स्थल रहेंगे आधी रात तक खुले। जोधपुर के पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को शहर विधायक अतुल भंसाली के सानिध्य में एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

22 दिसंबर से 5 जनवरी तक प्रमुख स्थल रहेंगे रात 12.30 बजे तक खुले
बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि 22 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को रात्रि 12.30 बजे तक आमजन एवं पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसके अंतर्गत घंटाघर एवं गुलाब सागर (भीतरी क्षेत्र),जालोरी गेट, जलजोग,सरदारपुरा बी रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क,शास्त्री सर्किल तथा रातानाडा भास्कर चौराहा रोड शामिल हैं।

रात्रि पर्यटन नवाचार को दो चरणों में किया जाएगा लागू
अग्रवाल ने बताया कि इस नवाचार को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में 22 से 24 दिसंबर तक घंटा घर एवं गुलाब सागर (भीतरी क्षेत्र), सरदारपुरा बी रोड चिल्ड्रन पार्क तथा शास्त्री सर्किल को रात्रि 12.30 बजे तक खुला रखा जाएगा।

साफ-सफाई,रोशनी,सुरक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों के निर्देश
जिला कलक्टर ने नगर निगम को साफ-सफाई,जेडीए को रोशनी व्यवस्था,पर्यटन विभाग को गाइड मित्रों की व्यवस्था,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपहरण व दुष्कर्म का मामले में पुलिस बिहार से पकड़ लाई आरोपी को

अग्रवाल ने सभी लिंक विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने,समुचित साफ- सफाई,सुरक्षा एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थलों पर सूचना बोर्ड एवं दिशा- निर्देश लगाकर पर्यटकों व आमजन के लिए व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाए।

समन्वित प्रयासों से शहर की सकारात्मक छवि बनाने का आह्वान
बैठक में शहर विधायक अतुल भंसाली ने सभी संबंधित विभागों से स्वच्छता,सुरक्षा,रोशनी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए समन्वित प्रयास करते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया,ताकि जोधपुर आने वाले पर्यटकों के समक्ष शहर की आकर्षक और सुरक्षित छवि स्थापित हो।

प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थे उपस्थित
बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालनीचामी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026