अपहरण व दुष्कर्म का मामले में पुलिस बिहार से पकड़ लाई आरोपी को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपहरण व दुष्कर्म का मामले में पुलिस बिहार से पकड़ लाई आरोपी को। कुड़ी पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को बिहार के समस्तीपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि गत चार नवंबर को एक महिला ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री दोपहर में कुछ सामान लेकर आने के बहाने घर से निकली थी। वह लौटकर नहीं आई तो पता चला कि वह जो इंस्ट्राग्राम पर एक लडक़े से बातचीत करती थी वह बहला फुसला कर उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया है।

डेकॉय ऑपरेशन में लापरवाही दिखीं लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एडीसीपी रोशन मीना,एसीपी बोरानाडा आनन्द सिंह राजपुरोहित के निकट पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया। टीम को उनके बिहार में होने की जानकारी मिली। इस पर टीम ने बिहार के समस्तीपुर पहुंचकर आरोपी हरपुर रेवाडी वार्ड नम्बर 11 निवासी नितिन उर्फ मुन्ना पुत्र भोलाराम को पकड़ा।नाबालिग को भी दस्तयाब किया गया। उन्हें जोधपुर लाया गया है। अनुसंधान के बाद आरोपी नितिन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026