Doordrishti News Logo

कमिश्ररेट कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी,215 चयनित

दस्तावेज और बायोमेट्रिक सत्यापन 27-28 दिसंबर को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। परिणाम के अनुसार कांस्टेबल सामान्य के 213 पदों के मुकाबले 205 तथा कांस्टेबल चालक के 12 पदों के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 215 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं,जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन,बायोमेट्रिक सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र सत्यापन 27 व 28 दिसंबर को रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 27 दिसंबर को कांस्टेबल सामान्य की चयन सूची में क्रमांक 1 से 100 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। 28 दिसंबर को कांस्टेबल सामान्य की चयन सूची में क्रमांक 101 से 205 तक तथा कांस्टेबल चालक की संपूर्ण चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा।

अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा 97.44 किलो डोडापोस्त बरामद,तीन तस्कर पकड़े

गौरतलब है कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर को किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मापतौल परीक्षा 8 व 9 दिसंबर को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर में संपन्न हुई थी। कांस्टेबल सामान्य के विज्ञापित पदों में से तीन पद गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के लिए रिक्त रखे गए हैं।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026