Doordrishti News Logo

डेकॉय ऑपरेशन में लापरवाही दिखीं लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर

अवैध बजरी खनन एवं परिहवन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेकॉय ऑपरेशन में लापरवाही दिखीं लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर। राज्य में बजरी माफिया पर सख्ती दिखाते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने बड़ा कदम उठाया है। अवैध खनन और परिवहन को लेकर चलाए गए विशेष डिकॉय ऑपरेशन में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने 18 और 19 दिसंबर को प्रदेश भर में बजरी के अवैध खनन,परिवहन और भंडारण के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आने पर पांच थानाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित अधिकारियों में जयपुर दक्षिण के शिवदासपुरा,टोंक के पीपलू और बरौनी,अजमेर के पीसांगन और धौलपुर कोतवाली थाने के थानाधिकारी शामिल हैं।

कमिश्ररेट कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी,215 चयनित

इसके अलावा जोधपुर पश्चिम के लूणी थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित सहित भीलवाड़ा,कोटा शहर,दौसा,चित्तौडग़ढ़ सहित कुल छह थानों के अधिकारियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई बजरी माफिया पर नियंत्रण और पुलिस जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

डिकॉय ऑपरेशन में 11 थानों के 15 पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए हैं। इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजरी के अवैध कारोबार में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई की मॉनिटरिंग सीधे डीजीपी कार्यालय स्तर पर की जा रही है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026