माता का थान पुलिस को चोरी के सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी कार्रवाई नहीं
- क्षेत्रवासियों का फूटा गुस्सा
- थाने में घुसकर घेराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),माता का थान पुलिस को चोरी के सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी कार्रवाई नहीं। शहर में पुलिस के खिलाफ आमजन का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार रात को सिवांची गेट पर जनता ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
इसके एक दिन बाद ही रविवार को माता का थान थाना क्षेत्र में जनता ने थाने में घुसकर घेराव व प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस को चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा दिए,आरोपी पकड़ कर दे दिए, फिर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के ज्यादातर मामलों में खाली हाथ है। कुछ चोर पकड़ में आए,लेकिन पुलिस उनसे कुछ बरामदगी नहीं कर पा रही है। पुलिस हर दिन बरामदगी का प्रयास करने का आश्वासन दे रही है।
शिविर में सेवा देने गए एमबीबीएस छात्र की तालाब में डूबने से मौत
दरअसल करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्रवासी राहुल के यहां 55 लाख रुपए की चोरी हुई थी,जिसको लेकर उन्होंने मामला दर्ज करवाया। उनका आरोप है कि पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने खुद एक- एक दुकान पर जाकर सीसीटीवी फुटेज जमा किए और पुलिस को दिए। अन्य थाना पुलिस ने कुछ चोरों को पकड़ा तो यहां की चोरी भी सामने आई।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है,लेकिन अभी तक रिकवरी कुछ भी नहीं कर पाई है। इसको लेकर आज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इधर थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ कर बरामदगी का प्रयास चल रहा है। पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए।
