Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद जीप से टकराई कार

  • जोधपुर-जैसलमेर रोड पर कार सवार सहित दो लोग घायल
  • जोधपुर रेफर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर से टक्कर के बाद जीप से टकराई कार। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे संख्या 125 पर 52 मील की सीमा में एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसके बाद कार सडक़ किनारे खड़ी एक जीप से भी टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को बालेसर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई। अहमदाबाद से बाबा के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार इस कार में सवार था। 52 मील के पास कार ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी एक जीप से जा भिड़ी।

माता का थान पुलिस को चोरी के सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी कार्रवाई नहीं

इस हादसे में जीप के पास खड़े धीरपुरा निवासी 42 वर्षीय सवाईसिंह पुत्र रेवंत सिंह और कार में सवार अहमदाबाद निवासी 38 वर्षीय अरविंद भाई पुत्र शंकर भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से बालेसर सीएचसी लाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया। बाद में, 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026