जोधपुर, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागोदर के आकस्मिक निधन के कारण राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को न्यायिक कामकाज बंद रहेगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने एक आदेश जारी कर हाईकोर्ट की जोधपुर व जयपुर की समस्त बैंचों, विशेष कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में सोमवार को कामकाज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागोदर का शनिवार देर रात निधन हो गया था। 62 साल के जस्टिस शांतनागोदर ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। शांतनागोदर के फेफड़े में संक्रमण फैल चुका था। जस्टिस मोहन एम शांतनागोदर कर्नाटक के रहने वाले थे। 5 मई 1958 को कर्नाटक में उनका जन्म हुआ था। 5 सितंबर 1980 से उन्होंने वकालत की शुरूआत की थी। 17 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर पदोन्नत हुए थे। इससे पहले वह केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

