एमडीएमएच में मनाया ध्यान दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच में मनाया ध्यान दिवस। शहर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में विश्व ध्यान दिवस पर रविवार को अस्पताल कार्मिको हेतु ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बीएस. जोधा ने अस्पताल में कार्य करते वक्त ध्यान की उपयोगिता पर जोर दिया।

उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड की 5 वीं स्टेट रैली 24 से 28 को

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्मकुमारी सूची,ब्रह्माकुमारी नेहा ने सभी मेडिटेशन की उपयोगित समझाई व ध्यान भी करवाया। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ दीपक टाक, डॉ संदीप अरोड़ा,डॉ पुष्पा परमार, डॉ उषा दुग्गल व अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ भारती सोलंकी,डॉ राम-किशन सहारण,डॉ पिलानिया, व नरेंद्र,गोपाल ने भी कार्यकम का लाभ उठाया।अस्पताल के विभिन्न विभागों के फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ नेअपनी  उपस्थिति दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ सलिल ने किया। डॉ विकास राज पुरोहित अधीक्षक एमडीएम अस्पताल ने इस प्रकार के कार्यक्रम की आवश्यकता बताई व सभी को धन्यवाद दिया।