धोखाधड़ी का आरोपी छह माह बाद पकड़ में आया

  • पुलिस से बचने के लिए गुजरात भागा
  • मिठाई की दुकान पर करने लगा काम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरदारपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार किया है। वह छह माह से फरार चल रहा था और वहां मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था।

हरियाणा क्राइम ब्रांच का एएसआई तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि छह मार्च को भावरी पुलिस थाना रोहट जिला पाली हाल मुम्बई निवासी महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि चावण्डा पुलिस थाना राजीव गांधी नगर निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र मूलसिंह राजपुरोहित ने व्हॉट्सएप व इन्स्टाग्राम के जरिये जून 2022 में शेयर मार्केट में रुपए लगवाकर भारी मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर तीन लाख रुपए ले लिए थे लेकिन बदले में धोखाधडी कर एक रुपया भी नहीं दिया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस पर उसे पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान व पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रोशन मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। टीम ने अहमदबाद, पालनपुर, महेसाणा में तलाश करते हुए बडोदरा में मकरपुरा से मुल्जिम जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित को दस्तयाब किया। उसे जोधपुर लाया गया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026