हरियाणा क्राइम ब्रांच का एएसआई तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुलिस रिमाण्ड में परेशान नहीं कर मदद करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हरियाणा क्राइम ब्रांच का एएसआई तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा क्राइम ब्रांच के एक एएसआई को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने परिवादी से उसके मामा को पुलिस रिमाण्ड में परेशान नहीं कर मदद करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए रोमांचक

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके मामा के खिलाफ पुलिस थाना सदर जिला गुरुग्राम में मामला दर्ज है। इस पर गुरुग्राम में पल्लव विहार क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई प्रवीण ने इस प्रकरण में उसके मामा को पुलिस रिमाण्ड में परेशान नहीं करने व मदद करने के बदले में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो वह सही निकली। इस पर एसीबी जोधपुर के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पारस सोनी के नेतृत्व में मय जाब्ता ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्रवीण को तीन लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026