Doordrishti News Logo

श्रमिक को पता नहीं चला कब निकल गए 3.91 लाख रुपए

  • साइबर ठगी
  • शातिर ने दो दिन तक खाते से निकाले रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रमिक को पता नहीं चला कब निकल गए 3.91 लाख रुपए। शहर में एक श्रमिक के साथ साइबर ठगी हो गई। अज्ञात ठगों ने पीडि़त के दो बैंक खातों से महज दो दिनों के भीतर 3.91 लाख रुपए डेबिट कर लिए। जब खाते से लगातार पैसे निकलने की जानकारी मजदूर को मिली तो उसके होश उड़ गए। पीडि़त ने भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुम्हारों का बास भगत की कोठी क्षेत्र में रहने वाले रविन्द्र कुमार पुत्र फूलचंद प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह मजदूरी करता है। नौ और दस दिसंबर को उसके अकाउंट से लाखों की राशि निकाली गई। पीडि़त ने बताया कि नौ दिसंबर को उसके यूको बैंक के अकाउंट से 99 हजार रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट से 94 हजार रुपए निकाल लिए गए। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बाद दूसरे दिन 10 दिसंबर को फिर उसके दोनों बैंकों के अकाउंट से 99-99 हजार रुपए निकाल लिए। इस तरह दोनों बैंकों के अकाउंट से दो दिन में कुल 3 लाख 91 हजार रुपए डेबिट हुए। जिसकी जानकारी उसे बाद में पता पता चली।

साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल शहीद रामप्रसाद व अशफाक-मनीषा

पीडि़त को जब ठगी का पता चला तो उसने घटना की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई लेकिन वहां कार्रवाई में हुई देरी के कारण पीडि़त थाने पहुंच गया और रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026