जुआरियों की धरपकड़ नौ लोगों से 50 हजार से ज्यादा राशि बरामद

सदर बाजार और शास्त्रीनगर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जुआरियों की धरपकड़ नौ लोगों से 50 हजार से ज्यादा राशि बरामद। कमिश्नरेट की सीएसटी और शास्त्रीनगर पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए जुआरियों की धरपकड़ की। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर 50 हजार से ज्यादा रुपए भी जब्त किए है।

सदर बाजार पुलिस ने सीएसटी के साथ मिलकर बाइजी का तालाब क्षेत्र में एक मकान पर रेड दी और वहां पर जुआ खेल रहे जौहरी बाजार खांडा फलसा निवासी कन्हैयालाल पुत्र श्यामलाल, कुम्हारियां कुआ निवासी मो.सईद पुत्र कमरूदीन,कबाडिय़ों का बास सरदारपुरा निवासी शफी मो.पुत्र कालू खां एवं अशोक कॉलोनी रामसागर निवासी विजेंद्र पुत्र भंवर लाल बंजारा को पकड़ा। पुलिस ने यहां से 38820 रूपए,13 केलकुलेटर एवं आठ मोबाइल जब्त किए।

इसी तरह शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि मिल्कमैन कॉलेानी क्षेत्र जुआ खेल रहे सीएचबी सेक्टर 10 निवासी सुरेश आचार्य,जगदंबा कॉलोनी असलम,राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी सलाम,गोरखपुुर उत्तरप्रदेश निवासी राजू साहनी और सीएचबी सेक्टर 6 निवासी रितेश कुमार को पकड़ा गया। इनके पास से 12 हजार रुपए बरामद किए गए।

थानाधिकारी जुल्फिकारअली ने बताया कि इसमें सुरेश आचार्य के खिलाफ पहले से ही आठ प्रकरण सामने आ रखे हैं। जिसमें आर्म्स एक्ट,मारपीट,धमकाने सहित अन्य धाराओं में दर्ज हैं,जबकि असलम के खिलाफ जुआ अधिनियम का बना है।