विधायक भंसाली ने किया सीसी सड़क निर्माण व सोजती गेट मरम्मत कार्य का शुभारंभ
–विकास के साथ विरासत संरक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधायक भंसाली ने किया सीसी सड़क निर्माण व सोजती गेट मरम्मत का शुभारंभ।शुक्रवार को शहर विधायक अतुल भंसाली ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
140.85 लाख रुपये की लागत से बाईजी तालाब से सोजती गेट वाया चांद शाह तकिया मार्केट तक 500 मीटर लंबी और 13.50 मीटर चौड़ी सीसी सड़क निर्माण तथा 41.55 लाख रुपये की लागत से ऐतिहासिक धरोहर सोजती गेट के द्वितीय चरण की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया।
इसे भी पढ़ें – डॉ तोगड़िया की अध्यक्षता में हुई अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की संगठनात्मक बैठक
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि यह दोनों परियोजनाएं जोधपुर शहर के विकास और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान में विकास और विरासत संरक्षण का कार्य समानांतर रूप से हो रहा है।
विधायक भंसाली ने बताया कि बाईजी तालाब से सोजती गेट तक का यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और यहां प्रतिदिन हजारों वाहनों और लोगों का आवागमन होता है। यह सड़क बनने से न केवल यातायात सुगम होगा,बल्कि चांद शाह तकिया मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। ऐतिहासिक सोजती गेट के संरक्षण पर उन्होंने कहा कि यह जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहर और पुरानी विरासत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इसके द्वितीय चरण के मरम्मत का कार्य 41.55 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे इस ऐतिहासिक संरचना को संरक्षित किया जा सकेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखा जा सकेगा। विधायक भंसाली ने कहा कि जोधपुर की समृद्ध विरासत और संस्कृति को संजोना हमारी प्राथमिकता है। विकास के साथ-साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। सोजती गेट की मरम्मत इसी दिशा में एक सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के अंतर्गत जोधपुर में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। सड़क,सीवरेज हो या ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हर क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सहयोग से जोधपुर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर गीता भाटी उपाध्यक्ष-भाजपा,नवीन सोनी अध्यक्ष नई सड़क व्यापारी संघ,जय प्रकाश राखेचा पूर्व पार्षद,देवराज बोहरा वरिष्ठ भाजपा नेता,प्रमोद अध्यक्ष श्रीराम मार्केट,स्मिता सिंघवी पूर्व पार्षद,रिदेश भण्डारी भाजपा नेता) गौरव जैन जिला महामंत्री, प्रशान्त सिंघवी समाज सेवी,अजीत सिंह टाक पूर्व पार्षद प्रत्याशी, केवलराज सिंघवी पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक व्यास जिला प्रवक्ता, अमित सिंघवी समाज सेवी,उमर चौहान पूर्व पार्षद,गुरूप्रकाश रांकावत पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष,पूजा सुराणा अध्यक्ष त्रिपोलिया मण्डल,विष्णु प्रकाश अरोड़ा समाज सेवी,रफीक लोहार,दशरथ प्रजापत, संजय कट्टा राधिका कानूंगा,महेश सरगरा,संजू व्यास,दिनेश कुमार शर्मा,देवेश माखीजानी नीता सोनी, रमेश व्यास आकाश लोढ़ा,आदित्य शर्मा,चिराग धारीवाल,हुसैन छिपा, मनीष पुरोहित,राजेन्द्र गौड़,आसिफ अंसारी,जगदीश गहलोत,विनोद कुमावत,अनिल सांखला,कृपाराम सोनी,सुनील दत्त शर्मा,नटवर व्यास, बजरंग वैष्णव,महेश व्यास एवं समस्त व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए
