डॉ तोगड़िया की अध्यक्षता में हुई अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की संगठनात्मक बैठक

हिन्दूओं की घटती जनसंख्या व लोगो के ख़राब स्वास्थ पर चिन्तन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ तोगड़िया की अध्यक्षता में हुई अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की संगठनात्मक बैठक।हिन्दूवादी नेता व अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया गुरुवार को जोधपुर प्रवास पर पहुंचे। डॉ तोगड़िया के आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल, हिन्दू हेल्पलाइन व जय श्रीराम सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।

इसे भी पढ़िए – रेलवे बैंक में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक का सम्मान

हिन्दू हेल्पलाइन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक रायज़ादा के निवास पर संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा हेतु विभिन्न विषयों पर डॉ तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। हिन्दूओं की घटती जनसंख्या व लोगों में बढ़ रही बीमारियों पर डॉ तोगड़िया ने विशेष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बदलती डेमोग्राफी राष्ट्र की अखण्डता के लिए चिन्ता का विषय है,इसको लेकर सरकार को बिना कोई देरी किए जनसंख्या नियन्त्रण कानून बनाने की आवशकता है।

हिन्दूओं के ख़राब स्वास्थ को लेकर तोगड़िया ने कहा कि हर हिन्दू परिवार को अपनी जीवनशैली में परिवर्तन कर रोगमुक्त जीवन जीने हेतु संगठन के कार्यकर्ता जागरूकता फलाएं। बैठक में भवर लाल चौधरी,अशोक रायज़ादा, अर्पित टाक,संजय सोलंकी,रामदूत प्रांशु,पंकज पुरोहित,शंकर जांगिड, रोहित माथुर,संजीव श्रीवास्तव, प्रकाश चोहान,अरुण चोहान,नरपत, युग माथुर,मनीष राखेचा, आनंद सिंह,भगीरथ राजपुरोहित,सिद्धार्थ प्रजापत,रवि शर्मा आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts: