रेलवे बैंक में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक का सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे बैंक में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक का सम्मान। रेलवे एम्पलॉईज को- ऑपरेटिव बैंकिंग सोसाईटी लिमिटेड जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विकास खेड़ा के डेपूटेशन पर रक्षा मंत्रालय में जाने तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक पद पर हितेश यादव के पदभार ग्रहण किये जाने के उपलक्ष में बैंक की ओर से उनका सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़ें – चक्कर आने से महिला के सिर पर लगी चोट,मौत

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विकास खेड़ा एवं हितेश यादव का साफा,माला व मोमेन्टो के साथ अभिनन्दन कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन के अपार सहयोग के चलते इस बैंक को रेल कर्मचारियों की सेवा करते हुए 105 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। बैंक एक राष्टीयकृत बैंक की तरह काम कर रहा है। जिसका लाभ रेल कर्मचारियों के साथ-साथ जोधपुर के नागरिकों को मिल रहा है।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विकास खेड़ा ने अपना अनुभव प्रकट करते हुए कहा कि इस बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए दी जा रही सभी सुविधाएं सभी रेल कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है। मैं आशा करता हूँ कि यह बैंक रेल कर्मचारियों की इसी तरह से सेवा करती रहे।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक हितेश यादव ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों के लिए इस बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाएं सराहनीय है। मैं इस बैंक के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। बैंक के वाईस चेयरमैन अशोक सिंह ने कहा कि हम सभी रेल कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है कि रेलवे के अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह बैंक अपने ग्राहकों को उत्तम सुविधाएं प्रदान कर रहा है। यूनियन पदाधिकारी जसबीर सिंह, अशोक शर्मा,राजेश शर्मा,आशा खीची ने इस बैंक की प्रगति एवं विकास में रेल कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन कौशल कुमार,वाईस चेयरमैन अशोक सिंह,संचालक मण्डल सदस्य मीठालाल मीणा,अंजुमन पठान,यूनियन मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास,रेल अधिकारी नीरज,जसबीर सिंह,यूनियन पदधिकारी परमानन्द, राजेश शर्मा,अशोक शर्मा,आशा खीची,बन्ने सिंह,रविन्द्र कुमार प्रजापत बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।