दो सौ एमएम डीआई पाइप लाइन तोड़कर लिए अवैध जल कनेक्शन दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सौ एमएम डीआई पाइप लाइन तोड़कर लिए अवैध जल कनेक्शन दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज।निकट के चांवडा- पोपावास गांव में कुछ लोगों ने 200 एमएम डीआई पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर अपने घरों,दुकानों और खेत में अवैध कनेक्शन ले लिया। विभागीय जांच के बाद दस लोगों का पता लगने पर अब राजीव गांधी नगर थाने में एक्सईएन ने रिपोर्ट दी है।
इसे भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान,आग से झुलसी महिला की मौत
पुलिस ने बताया कि रातानाडा डीड-2 में कार्यरत एक्सईएन महेंद्र किराड ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि चांवडा-पोपावास गांव की सरहद का सर्वे किया गया था। तब पाया गया कि कुछ खेतों, दुकानों और घरों में 200 सौ एमएम डीआई लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है और लोगों ने अवैध जल कनेक्शन ले रखे है।
इसमें दस लोगों जिनमें लादूसिंह, बंटूसिंह,हरचंदराम,कल्याणराम, पूनाराम,तेजाराम,मोबत सारण, श्रवण,भगवानराम और कमलेश को नामजद किया गया है। इनके द्वारा लाइन को क्षतिग्रस्त कर अवैध कनेक्शन लिया गया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

