Doordrishti News Logo

मकान में पुलिस की रेड 62 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

  • मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज
  • तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान में पुलिस की रेड 62 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त। शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरिया में झोपड़ी रोड श्रीयादे नगर में एक किराए के मकान में पुलिस ने रेड दी। घर की तलाशी में पुलिस को 62 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला। आरोपी हाथ नहीं लगे,पुलिस ने मां बेटे का नामजद कर केस दर्ज किया। उनकी तलाश जारी है। घर से चार कट्टे मिले है जिनमें दो पूर्ण रूप से भरे हुए थे।

इसे भी पढ़िए – कंपनी में निवेश के नाम पर युवक से 16.35 लाख की ठगी

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि झोपड़ी रोड खोखरिया स्थित श्रीयादे नगर क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से डोडा पोस्त होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई। घर की महिला सुमन विश्रोई वहां से चली गई। बाहर एक कमरे की तलाशी लिए जाने पर चार कट्टे मिले। जिनमें दो पूर्ण रूप से अवैध डोडा पोस्त और दो आधे भरे थे।

कुल 62 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। सुमन के पुत्र रोहित को भी नामजद किया गया है। मां बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है। दोनों की तलाश जारी है। जिस मकान में रेड दी गई उसके आगे ही इनका मकान है, पीछे किराए पर ले रखा है।

Related posts:

प्रसूताओं के उपचार व स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग

June 23, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

You missed