Doordrishti News Logo

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

पिकअप को नहर में धकेलकर फरार हुए लुटेरे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट। जोधपुर-जैसलमेर मेगा हाईवे पर देचू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने एक पिकअप वाहन को लूट लिया। वारदात वीरमदेवगढ़ और बावकान के बीच सुबह करीब आठ बजे हुई। बदमाशों ने पिकअप में रखे 11 में से 7 डीजल ड्रम भी लूट लिए। हालांकि देचू पुलिस ने एक घंटे के भीतर लूटे गए वाहन को देवानिया नहर से बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार बिना नंबर वाले एक कैंपर में सवार होकर आए चार बदमाशों ने पिकअप को टक्कर मारकर रोका।इसके बाद वे पिकअप को लेकर लवारन,देवातु होते हुए देवानिया की तरफ निकल गए। बदमाशों ने देवानिया के पास लवारन-देवातु सडक़ मार्ग पर वाहन को नहर में धकेल दिया और 7 डीजल ड्रम लेकर फरार हो गए।

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

घटना की सूचना मिलते ही देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की।पुलिस ने बताया कि पुलिस ने लूटी गई पिकअप को एक घंटे के भीतर रामसर लोड़ता की सरहद में देवानिया नहर से क्रेन की मदद से बाहर निकाला। वाहन में बचे हुए 4 डीजल ड्रम भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब फरार हुए चारों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही,पिकअप में रखे डीजल की वैधता या अवैधता को लेकर भी जांच की जा रही है। पूरे मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026