एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एडीसीपी मुख्यालय सुनील के.पंवार ने संभाला कार्यभार। राज्य सरकार के आदेशों के बाद सुनील के पंवार ने जोधपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) का पदभार ग्रहण कर लिया। गृह विभाग ने शनिवार रात को आदेश जारी कर उनका तबादला कर दिया था।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिसिंग को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर रहेगी।
स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश
उल्लेखनीय है कि वह नाजिम अली की जगह स्थानांतरित होकर आए हैं। नाजिम अली को कोटपुतली बहरोड़ लगाया गया है। दोनों का बीते दिनों पुलिस सम्मान समारोह में विवाद हुआ था। इसमें सीनियारिटी को लेकर भी दोनों में बहस हो गई थी,जो काफी सुर्खियों में भी रही थी। उनके तबादलों को इसी विवाद से जोडक़र देखा जा रहा है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

