Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला व तीन साथी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला व तीन साथी गिरफ्तार।जोधपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने संगठित अपराधों में शामिल अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के तहत एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर,एक पिस्टल मय मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मंडोर थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया कि सूचना के आधार पर मंडोर थाना पुलिस और कमिश्नरेट की पूर्व जिला जीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव नान्दिया प्रभावती पुलिस थाना भोपालगढ़ हाल प्लॉट नम्बर 71, नारायण कॉलोनी नयापुरा निवासी प्रमोद कुमार बिश्नोई उर्फ पम्मी पुत्र हापूराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी ने रिवॉल्वर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया और अवैध वसूली के लिए लोगों को धमकाया। पुलिस को सूचना मिली कि उसके पास अवैध हथियार हैं। इस पर टीम ने उसको पकडक़र पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि अवैध हथियार अपने घर पर छुपा कर रखे हैं। जिस पर आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से एक रिवॉल्वर,एक पिस्तौल मय मैगजीन और 13 कारतूस बरामद किए।

32.49 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को मुरादाबाद में पकड़ा

आरोपी ने बताया कि उसके तीन साथी भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं जिस पर पुलिस ने उसके साथी देसुरिया विश्नोइयान पुलिस थाना करवड़ निवासी कैलाश पुत्र हिमताराम विश्नोई,नई बस्ती दईजर निवासी राकेश पुत्र पुखराज गौड़ और कालूराम पुत्र हिराराम माली को भी गिरफ्तार किया।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026