Doordrishti News Logo

शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर 24 लाख की ठगी

जयपुर महेश नगर थाने में पहले कराया था केस दर्ज,अब जोधपुर में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर 24 लाख की ठगी। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा स्थित मोहन विहार में रहने वाले एक युवक के साथ साल 2023 में शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर 24 लाख लगभग ठगी हो गई। उसके द्वारा जयपुर के महेश नगर थाने में उस वक्त केस दर्ज कराया गया था, अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पीडि़त ने अब कोर्ट की शरण लेकर जोधपुर के बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस संभवत: रिपोर्ट को फिर से महेश नगर थाने भिजवा सकती है। घटना जयपुर का ही है।

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि मोहन विहार जयदुर्गेश स्कूल के पास रहने वाले जोगेंद्र कुमार पुत्र अचलाराम की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया गया है। इसका कहना है कि वह एक निजी फ र्म में नौकरी करता है। साल 2023 में वह जयपुर में रहता था। जहां पर वाटसअप कॉल के बाद वह शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखे का शिकार हुआ था। उससे शातिरों ने 24 लाख के लगभग ठगी कर ली थी। वक्त घटना उसके द्वारा जयपुर के महेश नगर थाने में रिपोर्ट दी गई थी।

ट्रक से उतर कर सड़क पार करते व्यक्ति को बोलेरो ने कुचला,मौत

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि घटनाक्रम जयपुर का है। मगर कोर्ट के मार्फत उसने एफआईआर दी है। चूंकि मामला पहले से ही महेश नगर थाने में दर्ज है,ऐसे में एफआईआर को वहां भेजा जाएगा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026