शादी के दस महिने बाद महिला ने लगाया फंदा
- चार माह पहले उप्र से जोधपुर आई थी
- पुलिस ने शव का कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी के दस महिने बाद महिला ने लगाया फंदा। शहर के औद्योगिक क्षेत्र बोरानाडा में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। मृतका की शादी गत साल दिसंबर में हुई थी। शादी को दस महिने ही बीते थे। वह चार महिने पहले उत्तरप्रदेश से पति संग जोधपुर में यहां किराए पर रहने लगी थी।
पीहर पक्ष के आने पर पुलिस ने आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। जांच एसीपी बोरानाडा की तरफ से की जा रही है। एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजुपुरोहित ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के अराहो कन्नौज की रहने वाली 25 साल की नीतू पुत्री श्यामसिंह माली की शादी गत साल दिसबंर में जनपद उत्तरप्रदेश के संजेश कुमार पुत्र महाराज सिंह के साथ हुई थी। वह कुछ समय तक अपने ससुराल में रही थी और हाल में चार महिने पहले वह जोधपुर में बोरानाडा में पति संजेश कुमार के साथ यहां किराए पर रहने लगी। साथ में उसके दो देवर और अन्य ससुराल पक्ष के लोग रहते थे।
29 अक्टूबर को उसके पीहर पक्ष को सूचना मिली कि नीतू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस पर पीहर पक्ष के लोग जोधपुर पहुंचे। मृतका नीतू के पिता श्यामसिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को पति संजेश कुमार, सास-ससुर और देवर प्रताडि़त करते थे। उसके पुत्री के साथ शराब के नशे में पति संजेश मारपीट करता था और उलाहना देता था।
एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष के आने पर आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले को लेकर अग्रिम जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हेंगिंग का लगा है।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

