जोधपुर में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई: आतंकी संगठन से जुड़े मौलवी सहित दो अन्य को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी,एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार,जोधपुर के चौखा क्षेत्र से अयूब पुत्र गफार नामक युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,अयूब के आतंकी गतिविधियों और एक अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के तहत पीपाड़ क्षेत्र और सांचोर से भी एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों को इन सभी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई ढ्ढक्च की गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों में से दो मौलवी बताए जा रहे हैं। फिलहाल एजेंसियां संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हैं और उनके नेटवर्क तथा संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई स्थानों पर तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है।

चौखा में पकड़ा मौलवी
जोधपुर के चोखा क्षेत्र में रहने वाले मौलवी अयूब को सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के शक में शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार,एजेंसी के अधिकारियों ने तडक़े मौलवी अयूब के निवास स्थान पर दबिश दी और उनके कमरे को सील कर दिया। जांच के दौरान अधिकारियों को कमरे से कई अहम दस्तावेज और कागजात मिले हैं,जिनकी जांच फिलहाल जारी है।

मौलवी मदरसे में दस सालों से अध्यापन करवा रहा
मौलवी अयूब पिछले दस वर्षों से स्थानीय मदरसे में अध्यापन का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मौलवी का मूल निवास पीपाड़ में है। मौलवी के परिवार ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेगुनाह बताया है। परिवार का कहना है कि मौलवी अयूब हमेशा से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जुड़े रहे हैं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से उनका कोई संबंध नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल बरामद दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही हैं और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद चोखा क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026