Doordrishti News Logo

पाली में हुई चाकूबाजी में घायल की जोधपुर में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाली में हुई चाकूबाजी में घायल की जोधपुर में मौत।पाली जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की चाकू से किए गए हमले में जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी जितेन्द्र पुत्र जोराराम मेघवाल पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। एक युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया था। जिससे जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां शनिवार सुबह उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया था। जोधपुर में उपचार के दौरान रविवार अलसुबह जितेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र उर्फ धीरज को गिरफ्तार किया है और शेष आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई है।

घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज

अहमदाबाद में करता था सिलाई
जितेन्द्र के परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र अहमदाबाद में पिछले आठ-दस सालों से सिलाई का काम कर रहा था। दीपावली पर वह पाली अपने घर आया था। जो लाभ पंचम के बाद वापस अहमदाबाद जाने वाला था लेकिन आरोपियों ने जितेन्द्र को जान से मारने के उद्देश्य से हमला किया और उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। चाकू से पेट में गंभीर घाव होने से जितेन्द्र की मौत हो गई। जितेन्द्र की शादी को करीब 8 साल हुए थे। उसके 5 साल का एक बेटा है।

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026