Doordrishti News Logo

संगठन के स्थापना दिवस पर जलशक्ति मंत्री की शुभकामनाएं -सदस्यों के कार्यों को सराहा

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीमा जन कल्याण समिति के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और खुशहाली में समिति ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। तीन दशकों में न केवल राजस्थान अपितु गुजरात, पंजाब और जम्मू समेत कई राज्यों की सीमा पर भी जागरुकता की अलख जगाई है।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि आजादी के समय जो आप्रकृतिक विभाजन देश का हुआ, उस विभाजन के नाते अनेक तरह की चुनौतियां और समस्याएं सीमावर्ती क्षेत्र में धीरे-धीरे बढ़ने लगीं।

कलांतर में यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का बनकर उभरने लगा लेकिन राष्ट्रवादी सोच रखने वाले श्रद्धेय सोहन सिंह, श्रद्धेय लक्ष्मण सिंह और प्रो शारदा शरण सिंह की दूरदृष्टि सोच का परिणाम था कि सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों में जो दोहरी जिम्मेदारी का भाव उनके हृदय में होना चाहिए, उसके सृजन के लिए सीमा जन कल्याण समिति की कल्पना की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लगभग तीन दशक बीत जाने के बाद हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि देश की अन्य सीमाओं की तुलना में यदि राजस्थान की सीमाएं शांत और सुरक्षित हैं तो उसमें बहुत बड़ा योगदान सीमा जन कल्याण समिति का भी है। उन्होंने कहा कि थल सीमा पर सीमा जन कल्याण समिति या अन्य किसी नाम से सीमावर्ती क्षेत्र में आज ऐसे संगठन प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित हों, आमजन में उत्तरायित्व का भाव हो, इसके लिए ये सभी संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026