पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल के नाम से मार्ग का लोकार्पण मंगलवार को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल के नाम से मार्ग का लोकार्पण मंगलवार को। सूरसागर से विधायक व मंत्री रहे जोधपुर के चिर-परिचित व्यक्तित्व स्व.मोहन मेघवाल के नाम से आखलिया चौराहा से मेघवाल स्वर्गाश्रम तक के मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा।
आदर्श शिक्षिका जोशी की स्मृति में प्रकाशित पुस्तक झंझावात का लोकार्पण
शहर भाजपा के पूर्व जिला महामन्त्री व कृषिमण्डी के पूर्व चेयरमेन महेंद्र मेघवाल ने बताया कि मंगलवार 21अक्टूबर को मध्यान्ह 2 बजे समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,काबीना मंत्री जोगाराम पटेल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली, जोधपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,जेडीए के पूर्व चेयरमेन प्रोफेसर डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़,नगर निगम दक्षिण की महापौर वनीता सेठ,नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती देवड़ा की उपस्थिति होगी। इसी क्रम में शहर जिला भाजपा के पदाधिकारी, मण्डल व वार्ड के अध्यक्ष, पदाधिकारी,शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के साधु-संतों का सानिध्य भी मिलेगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

