अपना घर को भेंट की औषधियां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपना घर को भेंट की औषधियां। विजय गणेश सेवा प्रन्यास जोधपुर द्वारा शास्त्री नगर स्थित अपना घर में रहवासी एवं उपचाराधीन आश्रित मानसिक करीब 225 विमंदित रोगियों हेतु विभिन्न प्रकार की दवाइयां,गौज, पट्टियां,मरहम एंटीबायोटिक,एंटी कोल्ड,पेन किलर,मल्टीविटामिन, मास्क,दस्ताने इत्यादि करीब 18000 रुपए की दवाइयां भेंट की गई।
पूर्व मंत्री मोहन मेघवाल के नाम से मार्ग का लोकार्पण सोमवार को
ज्ञातव्य है कि प्रन्यास समय-समय पर अपना घर आश्रम पहुंचकर आवश्यक दवाओं की सूची प्राप्त कर उसकी पूर्ति का प्रयास करती है। प्रन्यास अध्यक्ष अरुण कुमार गट्टानी के अनुसार भविष्य में भी ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि अपना घर को औषधियों की आपूर्ति की जा सके। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से देवेंद्र सिंह राठौड़,लोकेश डोडवानी तिरुपति चंद्र इत्यादि ट्रस्टी भी उपस्थित थे। अपना घर की ओर से कपिल ने विजय गणेश सेवा प्रन्यास का आभार व्यक्त किया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

