विस्फोटक अधिनियम में दो केस दर्ज दो दुकानों से पटाखे जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विस्फोटक अधिनियम में दो केस दर्ज दो दुकानों से पटाखे जब्त। शहर की रातानाडा और सदर कोतवाली पुलिस ने दो दुकानों पर रेड देकर अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया।
रातानाडा पुलिस थाने के एसआई जेठाराम बुधवार को रातानाडा मुख्य बाजार के सामने पहुंचे। यहां पर एक दुकानदार ने बिना लाइसेंस पटाखे की दुकान लगा रखी थी, लाइसेंस नहीं होने पर दुकान से पटाखों को जब्त किया गया। दुकानदार पुरूषोत्तम राठी पुत्र रामनिवास के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम का केस बनाया गया।
घर के बाहर से तड़के सवा चार बजे चुराई कार हजार रुपए का तेल भरवाया
इसी तरह सदर कोतवाली थाने के एएसआई फरीद खां ने घंटाघर परिसर में कागा भील बस्ती के बाहर रहने वाले शिवलाल उर्फ राहुल पुत्र भोमाराम के खिलाफ केस दर्ज किया। दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को बरामद किया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

