Doordrishti News Logo

अधिवक्ता व उसके परिवार पर जानलेवा हमला,जमीन हथियाने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिवक्ता व उसके परिवार पर जानलेवा हमला, जमीन हथियाने का आरोप।शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बासनी सेफा गांव में रहने वाले एक अधिवक्ता और उसके परिवार पर कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला किया। उसकी जमीन को भी हथिया लिया गया। पीडि़त अधिवक्ता ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है। मामला गत 28 सितंबर का है। पुलिस ने जांच आरंभ की है।

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बासनी सेफा निवासी मदनसिंह पुत्र मूल सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है। उसकी जमीन गांव में आई है। जहां पर 28 सितंबर को परबत सिंह,नेपाल सिंह,सुुमेर सिंह, रतन सिंह सहित 15-16 लोगों ने हथियारों तलवार,लाठी,सरिया- लगिया आदि से उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया। रिपोर्ट में आरोप है कि इन लोगों ने उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026