स्वच्छ परिसर दिवस पर रेलवे परिसरों में चला सघन सफाई अभियान
रनिंग रूम एवं रेलवे कॉलोनियों में की गई गहन सफाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वच्छ परिसर दिवस पर रेलवे परिसरों में चला सघन सफाई अभियान। उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के तहत बुधवार को “स्वच्छ परिसर दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसरों, रनिंग रूम्स एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 अक्टूबर तक मंडल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों में मनाया जा रहा है। “स्वच्छ परिसर दिवस” के तहत रनिंग रूम्स में सभी कमरों, किचन,रेस्ट रूम,बाथरूम एवं आसपास के परिसर की संपूर्ण सफाई की गई। बिस्तर,लिनेन एवं उपकरणों की धुलाई और सैनिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया गया।
100 श्याम भक्त बाटेंगे जोधाणा वृद्धाश्रम में खुशियां
रेलवे कॉलोनियों में झाड़ू लगाकर सड़कों,नालियों एवं खुले स्थानों की सफाई की गई। कॉलोनी में फैले कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया गया तथा कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को “स्वच्छता ही सेवा है” के भाव से स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। सफाई अभियान के दौरान पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी को अपने कार्यस्थल एवं आवासीय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

