जोधपुर के साहित्यकार डॉ.फतेह सिंह भाटी को मनुज साहित्य सम्मान

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर के साहित्यकार डॉ.फतेह सिंह भाटी को मनुज साहित्य सम्मान। डॉ.ओपी शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट चूरू प्रतिवर्ष साहित्यिक अवदान के लिए किसी साहित्यकार को मनुज साहित्य सम्मान देता है। इस वर्ष का मनुज साहित्य सम्मान-2025 जोधपुर के साहित्यकार डॉ.फतेह सिंह भाटी को दिया गया।

साहित्यकारों से खचाखच भरे चूरू के नगर श्रीसभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफ़िर’ ने बताया कि पूर्व वर्षों में यह पुरस्कार नन्द भारद्वाज,डॉ.श्रीगोपाल काबरा, नीरज दईया,डॉ.आईदान सिंह भाटी, डॉ.सुरेन्द्र डी सोनी व कुछ अन्य वरिष्ठ साहित्यकारों को दिया जा चुका है।

राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफ़िर’ ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए मनुज साहित्य सम्मान-2025, 21 सितम्बर को नगरश्री चुरु के सभागार में प्रख्यात साहित्यकार डॉ.फतेह सिंह भाटी को दिया गया। डॉ.भाटी जोधपुर में एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं। साथ ही वे डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में एडिशनल प्रिंसिपल की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे इसी कॉलेज से जुड़े महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक भी हैं। इन विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ वे साहित्य सृजन में भी बेहद सक्रिय हैं। हिन्दी की महत्त्व पूर्ण पत्र पत्रिकाओं में लेखन के साथ अब तक उनके तीन उपन्यास और एक कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

आपसी विवाद में युवक का अपहरण एवं मारपीट,एक आरोपी गिरफ्तार

वर्तमान में हिन्द युग्म से प्रकाशित बेहद चर्चित उपन्यास ‘मूमल-महेंद्रा’ के अलावा 2023 में वाणी प्रकाशन से प्रकाशित उनका उपन्यास ‘कोटड़ी वाला धोरा’ भी खूब चर्चित रहा। भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित उनके उपन्यास उमादे को भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा दिए जाने वाले हिन्दी सेवा पुरस्कार के साथ आधा दर्जन पुरस्कार मिले हैं।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026