आपसी विवाद में युवक का अपहरण एवं मारपीट,एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद में युवक का अपहरण एवं मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार। शहर के डीपीएस सर्कल के पास से एक युवक का अपहरण कर मारपीट की गई। पीडि़त ने नामजद आरोपियों के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब एक आरोपी को पकड़ा है। पीडि़त और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

थानाधिाकारी ईश्चर चंद पारिक ने बताया कि जैसलमेर जिले के भणियाना स्थित झाबरा निवासी शंकर सिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पाल डीपीएस सर्किल के पास में आया था। जहां पर मनमोहन सिंह, भवानी सिंह,भूपेंद्र सिंह,जसवंत सिंह आदि गाड़ी लेकर आए और उसका रास्ता रोक कर मारपीट की फिर आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर अपने साथ ले गए। बाद में रास्ते में मारपीट कर छोड़ दिया। उसे धमकाया गया।

कर्मचारी महासंघ एकीकृत 24 को जयपुर में देगा धरना

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि प्रकरण में अब जैसलमेर के भणियाना स्थित झाबरा निवासी मनमोहन सिंह पुत्र रतन सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण शनिवार को दर्ज करवाया गया था।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026