राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों ने लिया भाग

भाविप मारवाड़ शाखा का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर(डीडीन्यूज),राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों ने लिया भाग। भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड़ शाखा की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में 6 विद्यालयों ने भाग लिया।

प्रत्येक विद्यालय ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हिंदी,संस्कृत व लोकगीत की प्रस्तुति दी। हिंदी एवं संस्कृत भाषा गायन में प्रदर्शन अनुसार प्रथम महालक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर, द्वितीय भवानी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय केशव नगर व तृतीय बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम) शास्त्री नगर ने प्राप्त किया।

लोकगीत में प्रथम आरके पब्लिक स्कूल सिंवाची गेट,द्वितीय महालक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर,तृतीय बाल मंदिर पब्लिक स्कूल रही। निर्णायक मंडल में रमा आसनानी,नीता थानवी तथा मदन लाल जांगिड़ थे। प्रान्तीय पर्यवेक्षक डॉ प्रभात माथुर उपस्थित थे।

जोधपुर के साहित्यकार डॉ.फतेह सिंह भाटी को मनुज साहित्य सम्मान

कार्यक्रम में क्षेत्रिय संयुक्त महासचिव जगदीश प्रसाद शर्मा,ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी(वीएसएम),शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश पेड़ीवाल,सचिव दिनेश चंद्र सेठिया,हरि कृष्णानी संयोजक संस्कार,राजेश्वरी माथुर प्रकल्प प्रभारी,डॉ दर्शन ग्रोवर संयोजक सेवा,कैलाश माथुर,लक्ष्मी नारायण शर्मा,गायत्री भारद्वाज संयोजक महिला सहभागिता,सुरेंद्र वैष्णव संयोजक पर्यावरण,शशि शर्मा,संगीता सेठिया,कोषाध्यक्ष यश शर्मा,नटवर हर्ष,राजेंद्र सरा,राकेश छंगानी एवं अन्य कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। प्रांत संरक्षक ब्रिगेडियर सिंघवी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य लीला शर्मा का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर सिंघवी ने कहा कि राष्ट्रीय देशभक्ति गीत सभी में अद्भुत देशप्रेम का संचार करते हैं। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के विजेता विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया।अंत में भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य व राष्ट्रीय सह संयोजक मुकुन सिंह राठौर के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026