Doordrishti News Logo

बालिका पर जानवर ने किया हमला चेहरे पर काटा

ग्रामीणों का दावा-भेडिय़े जैसा जानवर देखा

जोधपुर(डीडीन्यूज),बालिका पर जानवर ने किया हमला चेहरे पर काटा।परिवार के साथ सो रही आठ साल की बच्ची पर अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। हमले में रिंकू नाम की बच्ची घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए भोपालगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया है। घटना भोपालगढ़ क्षेत्र की है। क्षेत्र के लोग भेडिय़े जैसा जानवर देखने का भी दावा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अपने घर के बाड़े में गारासनी निवासी निशा पुत्री रिंकू मेघवाल अपने परिवार के साथ सो रही थी। यहां सोमवार अलसुबह करीब चार बजे अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। इससे बच्ची के चेहरे पर चोट आई। परिजन उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि अज्ञात जानवर कौन था, इसका पता नहीं चल सका है।

जानलेवा हमला कर नकदी छीनने का आरोप

वन विभाग की टीम भी मौके से मिले पदचिन्हों के आधार पर अज्ञात जानवर का पता लगाने में जुटी हुई है। इधर घटना सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में अज्ञात जानवर से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक हमला करने वाला जानवर भेडिय़ा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि लूणी क्षेत्र में भी कुछ दिनों पूर्व भेडिय़े का आतंक सामने आया था। इसके काटने की वजह से एक व्यक्ति को रेबीज हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026