Doordrishti News Logo

लिव इन में रहने वाली युवती से महिनों तक दुष्कर्म और जलाने का आरोप

  • आरोपी सेना में हवलदार
  • लिव इन का एग्रीमेंट खत्म होने का हवाला देकर छोड़ा

जोधपुर(डीडीन्यूज),लिव इन में रहने वाली युवती से महिनों तक दुष्कर्म और जलाने का आरोप। जिला पूर्व में एक युवती को लिव इन में रखने के साथ उसका यौन शोषण चलता रहा। आरोपी ने अब यह कहकर छोड़ दिया कि लिव इन में रहने का एग्रीमेंट खत्म हो गया है। इतना ही नहीं युवती से मारपीट की जाती और उसे छोडऩे का दबाव बनाने के लिए स्टोव पर उसके हाथ जला दिए गए। आरोपी सेना का हवलदार बताया जाता है। फिलहाल पुलिस मामले गहन जांच कर रही है।
दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि एक युवती की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसका आरोप है कि वह एक विधुर व्यक्ति के साथ में काफी समय से लिव इन में रह रही थी। लिव इन में रहते उसने कई बार दुष्कर्म किया। अब यह कहकर छोड़ दिया कि उसके द्वारा बनाया गया लिव इन का एग्रीमेंट खत्म हो गया है।

ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को पीछे से मारी टक्कर,मौत

थानाधिकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी का पूर्व का देहांत हो चुका है और उसके दो बच्चे भी है। आरोपी का युवती के घर आना जाना था और भगाकर ले गया था। बाद में लिव इन का एग्रीमेंट बनाकर साथ रखने लगा। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि उसने जलते स्टोव पर उसके हाथ रखकर जला दिया, मारपीट करता था। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026