Doordrishti News Logo

जोधपुर: श्रद्धा व परंपरागत ढंग से मनाया ऊब छठ पर्व

कृष्ण व शिव मंदिरों में महिलाओं के दर्शन की विशेष व्यवस्था

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: श्रद्धा व परंपरागत ढंग से मनाया ऊब छठ पर्व। भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर मनाए जाने वाला चंदन षष्ठी पर्व (ऊब छठ) सूर्यनगरी में गुरुवार को श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया गया।

इस दौरान महिलाएं व युवतियां सूर्यास्त के बाद चन्द्रोदय तक खड़े रहकर व्रत का पालन किया। ऊब छठ के दौरान वे दिनभर निराहार रही तथा चन्द्रमा के दर्शन-पूजन तथा छठ की कथा श्रवण के बाद ही व्रत का पारणा किया।

चंदन षष्ठी पर्व (ऊबछठ) पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना तथा कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए सूर्यास्त के बाद चंदनयुक्त जल का सेवन कर व्रत का संकल्प लेती है। संकल्प के पश्चात व्रती महिलाएं निरंतर खड़ी रहकर देर रात तक चंद्र दर्शन का इंतजार करती है। चंद्रमा के दर्शन उपरांत उपवास का पारण किया जाता है।

ट्रांसफार्मर को टक्कर मारकर पहुंचाया नुकसान,केस दर्ज

ऊब छठ पर्व के उपलक्ष में शहर के प्रमुख शिवालयों व कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट व दर्शन की व्यवस्था की गई। शहर के कई मंदिरों में चन्द्रोदय तक भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया। चांदपोल के बाहर स्थित रामेश्वरनाथ सिद्धपीठ धाम में भी ऊब छठ महोत्सव मनाया गया। पुजारी ने बताया कि पंडि़तों के आचार्यात्व में दोपहर महारुद्राभिषेक किया और फूलमंडली की गई।

Related posts:

You missed