पारंपरिक उल्लास और आधुनिक रंगों से सजा तीज व सावन महोत्सव

रैम्प वॉक,लहरिया थीम डांस और हाउजी ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

जोधपुर(डीडीन्यूज),पारंपरिक उल्लास और आधुनिक रंगों से सजा तीज व सावन महोत्सव।विक्टोरियन पैलेस के बैंकेट हॉल में सोमवार को महिलाओं के विशेष पारंपरिक पर्व तीज उत्सव एवं सावन महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। तीज उत्सव 2025 के इस आयोजन में विक्टोरियन पैलेस की समस्त महिला सदस्यों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर उत्सव को उत्साह एवं एकजुटता के साथ मनाया।

लहरिया थीम में बिखरे राजस्थानी लोक रंग
लहरिया मोटना ड्रेस कोड में सजी महिलाओं ने जब मंच पर राजस्थानी लहरिया डांस प्रस्तुत किया,तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
संजू लोढ़ा,महुवा,आशा भंडारी, रेखा,रितु और इला ओझा की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रैम्प वॉक में दिखा आत्मविश्वास और सौंदर्य की छटा
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं दो श्रेणियों में आयोजित रैम्प वॉक प्रतियोगिताएँ,जिनमें महिलाओं ने आत्मविश्वास,आभा और परिधान की सादगी के संग मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई।

उत्तरकाशी में बादल फटने से हुई भारी तबाही,कई लोगों के मरने की आशंका

50 वर्ष से कम उम्र वर्ग
सुरेखा ने प्रथम,स्वेता द्वितीय तथा शिल्पा मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

50 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग
रितु ने प्रथम स्थान,बीना द्वितीय एवं इला ओझा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

समूह गेम हाउजी में भी दिखा उत्साह
महिलाओं के बीच परस्पर सामंजस्य और मनोरंजन को बढ़ावा देते हुए हाउजी ग्रुप गेम का आयोजन किया गया,जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को कई प्रतिष्ठानों द्वारा उपहार व गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। यह प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन का प्रतीक बना।

समर्पित आयोजन समिति की रही सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में गितेश,नेहा मंत्री,आशा भंडारी,संजू लोढ़ा, निकिता,सोनल,रानू,अंजली अग्रवाल,दीपिका जाजू,मनीषा एवं सुमन सहित विक्टोरियन महिला सदस्यों की विशेष भूमिका रही।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026