जोधपुर,अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गुरूवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में कई जगहों पर वर्चुअल कार्यक्रम हुए। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भारतीय मानवाधिकार परिषद जोधपुर की टीम ने नवनियुक्त संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया। भारतीय मानवाधिकार परिषद जोधपुर के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नरेश पुरोहित के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम लता परिहार के नेतृत्व में सूर्यनगरी के नए संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा का साफा, माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व श्रीफल देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मानव अधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक-सामाजिक और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है। मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं, जिससे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर प्रताडि़त नहीं किया जा सकता। इस साल मानवाधिकार दिवस की थीम है- फिर से बेहतर मानव अधिकारों के लिए खड़े हो जाओ। यह थीम कोविड-19 महामारी से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर रखी गई है।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

