Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों पर चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(डीडीन्यूज),विभिन्न स्थानों पर चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान। कमिश्ररेट में अलग अलग थाना क्षेत्र में चार लोगों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुुपुर्द किए।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि जी- 127 में रहने वाले 72 साल के चंद्र प्रकाश राठी पुत्र भंवरलाल राठी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उनके पुत्र रोहित राठी ने इस बारे में पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी। इसी तरह बड़ी भील बस्ती चांदपोल निवासी 23 साल के सेठाराम पुत्र कालूराम भील ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसके भाई रामलाल ने सूरसागर थाने में मर्ग दर्ज कराया।

सड़क हादसे में महिला और युवक की मौत

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि कृष्ण मंदिर गली नंबर 1 में रहने वाले 44 वर्षीय जोगेेंद्र पुत्र देवीसिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई दिनेश सिंह ने मामला दर्ज करवाया। इधर बासनी पुलिस के अनुसार उत्त्तर प्रदेश के नवीं नगर हाल जुवाणों की ढाणी रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले 20 वर्षीय अतुल पुत्र विनोद कुमार ने एक पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता विनोद कुमार ने बासनी थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी है।

Related posts:

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025