मई के मैन ऑफ द मंथ तकनीशियन अशोक कुमार सम्मानित

-भावित दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जोधपुर(डीडीन्यूज), मई के मैन ऑफ द मंथ तकनीशियन अशोक कुमार सम्मानित।उत्तरपश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल द्वारा कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू की गई ‘मैन ऑफ द मंथ’ श्रृंखला में माह मई 2025 के लिए अशोक कुमार जितरवाल, तकनीशियन-1,कैरिज एंड वैगन विभाग,जैसलमेर को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अशोक कुमार ने रोलिंग इन निरीक्षण के दौरान रोलिंग स्टॉक के अंडरगियर में दो महत्वपूर्ण तकनीकी खामियों को समय रहते चिन्हित कर संभावित दुर्घटनाओं को टालने में अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया कि 26 मई को ट्रेन संख्या 12468 (जयपुर-जैसलमेर) के कोच संख्या 213576 में हैंगर पिन की समस्या तथा इससे पहले 06 मई को ट्रेन संख्या 14087 (दिल्ली-जैसलमेर) के कोच संख्या 121050 (NR, GS) में सेंटर पिन ब्लब कॉटर की अनुपस्थिति को उन्होंने समय रहते चिन्हित किया।

इस प्रकार की उच्च सतर्कता और तकनीकी दक्षता से उन्होंने यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित किया। अशोक कुमार पूर्व में भी कई बार लटकते पुजों एवं अन्य गंभीर खामियों का समय पर सफल निरीक्षण कर चुके हैं। उनकी कार्य के प्रति समर्पण, सूक्ष्म निरीक्षण क्षमता और पेशेवर प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय व प्रेरणादायक है। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारी से आगे भी इस प्रकार से सतर्कता एवं जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते रहने की अपील करते हुए अशोक कुमार को बधाई दी।

महादेव मंदिर में शीतल जल मशीन भेंट

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) अमित स्वामी,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता जोगेन्द्र मीणा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी उपस्थित थे।

Related posts: