1 से 27 अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी रूणिचा एक्सप्रेस
- जयपुर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
जोधपुर(डीडीन्यूज),1 से 27 अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी रूणिचा एक्सप्रेस। दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस 1 से 27 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली-काठूवास-कुंड स्टेशनों पर सुगम रेल संचालन हेतु दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत इंटरलॉकिंग करवाया जाएगा,जिसके कारण ट्रेन नंबर 14087/14088, दिल्ली- जैसलमेर-दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस 1 से 27 अगस्त तक आवागमन में कुल 27 ट्रिप बदले मार्ग से चलाई जाएगी।
इस कार्य के कारण ट्रेन नंबर 14087,दिल्ली-जैसलमेर-रूणिचा एक्सप्रेस जो 1 से 27 अगस्त तक दिल्ली से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर फुलेरा होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह खैरथल,अलवर,बांदीकुई, दौसा,गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
जोधपुर:दिल्ली स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन दस दिन रहेगा प्रभावित
वापसी में ट्रेन नंबर 14088, जैसलमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रूणिचा एक्सप्रेस 1से 27 अगस्त तक जैसलमेर से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन जयपुर,गांधीनगर जयपुर, दौसा,बांदीकुई अलवर और खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

