जोधपुर: जगुआर हादसे में शहीद पायलट ऋषिराज की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: जगुआर हादसे में शहीद पायलट ऋषिराज की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित। चूरू में एयर फोर्स के फ़ाइटर जेट जगुआर एयरक्राफ्ट हादसे में पाली के खिंवादी गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट विमान के सह पायलट ऋषिराज सिंह देवड़ा शहीद हो गए थे। आज दोपहर सूरतगढ़ से विशेष विमान से शहीद ऋषिराज सिंह की पार्थिव देह जोधपुर एयरबेस पर लाई गई।

केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यहां शहीद की पार्थिव देह पर कृतज्ञता पूर्वक पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर सपूत की शहादत को नमन किया। शेखावत ने शहीद ऋषिराज सिंह के पिता जसवंत सिंह देवड़ा से भेंट कर उनका ढाढ़स बंधाया। शेखावत ने कहा कि जसवंत सिंह सौभाग्यशाली हैं,जिन्हें ऐसा जियाला सपूत मिला। वीर न केवल अपने परिजनों अपितु मातृभूमि के लिए भी मान-सम्मान का अमर प्रतीक होते हैं।

जोधपुर: 12 जुलाई को दो सौ अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति-पत्र

एयरपोर्ट पर भारतीय सेना एवं वायु सेना के उच्च अधिकारियों,जोधपुर जिला प्रशासन,जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद ऋषिराज के पार्थिव देह को हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव खिंवादी ले जाया गया।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed