उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
जोधपुर(डीडीन्यूज),उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना। उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी बुधवार को जोधपुर पहुंचीं और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता स्वर्गीय दाऊलाल वैष्णव के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
दीया कुमारी ने स्व.दाऊलाल वैष्णव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
