Doordrishti News Logo

जोधपुर: दस पंद्रह दिन पुराना महिला का शव मिला,कंकाल में तब्दील

  • जानवरों ने नोंचा
  • एफएसएल टीम पहुंंची
  • पड़ताल जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दस पंद्रह दिन पुराना महिला का शव मिला,कंकाल में तब्दील। शहर के निकट लूणी पुलिस थाना क्षेत्र के नया रीको एरिया में बुधवार दोपहर में सूने स्थान पर महिला का शव मिला। शव दस से पंद्रह दिन पुराना है। उसे जानवरों ने नोंच दिया। प्रथम दृष्टया शव महिला का है और काफी कंकाल में भी तब्दील हो गया है। सूचना मिलने के साथ पुलिस के उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

थानाधिकारी डॉ.हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दोपहर में कांकाणी-निंबला रोड पर बन रहे नए रिको एरिया में सूने स्थान पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची। शव दस से पंद्रह दिन पुराना है और किसी महिला का है। शरीर पर महिला के कपड़े हैं। शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के साथ काफी कंकाल में भी बदल चुका है। उसे जानवरों द्वारा नोंच लिया गया है।

जोधपुर: खेत में कीटनाशक छिड़कते कृषक बेहोश,अस्पताल में मौत

मामला संदिग्ध लगने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एफएसएल टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए है। थानाधिकारी डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि अग्रिम पड़ताल के लिए महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके बाद जांच आगे बढ़ पाएगी। सभी थानों को सूचना देकर गुमशुदा महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026