महाराजा उमेद सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि

जोधपुर(डीडीन्यूज),महाराजा उमेद सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि। आधुनिक जोधपुर के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह की 122वीं जयन्ती मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थित स्टेच्यू सर्किल पर गरिमामय समारोह आयोजित कर मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गड थे। अध्यक्षता युवराज शिवराज सिंह ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी,एयर कमोडोर जे.श्रीराम एयर ऑफिसर कमांडिंग मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए – रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का निधन

एचएच महाराजा उम्मेद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ भी समारोह में मौजूद थे। महरानगढ़ बैण्ड की सुमधुर स्वरलहरियों कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी अतिथियों व विभिन्न धर्माें के धर्माचार्यो ने महाराजा उम्मेद सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।