जोधपुर: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार। महिला थाना पूर्व पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। शिकारगढ़ निवासी आरोपी पति के खिलाफ उसकी पत्नी ने केस दर्ज करवाया था।

रिपोर्ट में बताया था कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। उसके ससुराल वालों का शादी के एक साल तक तो उसके प्रति व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद परेशान करने लगे और रुपयों की मांग शुरू कर दी। पैसों के लिए उसे हर दिन प्रताडि़त करते रहे। उसके एक बेटी है,जिसकी परवरिश के लिए पति कोई खर्चा नहीं देता। उसके पति की आय उसकी मां ले लेती है। पति उसके साथ गाली-गलौज करता है। सास का व्यवहार भी उसके प्रति सही नहीं था। उसका अपने रिश्तेदारों से भी झगड़ा रहता है।

जोधपुर: पारिवारिक विवाद में हुआ अधिवक्ता मधुसुदन पर हमला तीन आरोपी गिरफ्तार

ससुराल वालों ने पांच फरवरी 2023 को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। कुछ दिन बाद ससुराल वाले घर आकर उसे फिर से वापस ले गए। कुछ समय बाद फिर से सास और पति पैसे की डिमांड करने लगे और कम दहेज मिलने के ताने मारने लगे। ससुराल वालों ने उसका स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया।