जोधपुर: रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई व 9 अगस्त को

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई व 9 अगस्त को। रेलवे द्वारा रामदेवरा मंदिर के जातरुओं के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 जुलाई और और 9 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा- जोधपुर स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रामदेवरा मंदिर के दर्शन हेतु जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 26 जुलाई व 9 अगस्त को एक-एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04833, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 26 जुलाई व 9 अगस्त को जोधपुर से सुबह 10.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी, जबकि वापसी में ट्रेन 04834, रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रामदेवरा से उसी दिन दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान कर शाम 7.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

क्षरित शुष्क भूमि का पुनर्वनीकरण विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अनारक्षित ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
ट्रेन दोनों ट्रिप में आवागमन के दौरान राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,ओसियां,मारवाड़ लोहावट,फलोदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा इसमें यात्रियों के लिए 8 जनरल श्रेणी और दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed